{"_id":"67f17d78955dd8389f06d75a","slug":"contract-lineman-dies-after-falling-from-pole-due-to-electric-shock-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-141025-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करंट लगने से खंभे से गिरकर संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करंट लगने से खंभे से गिरकर संविदा लाइनमैन की मौत
Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक लाइनमैन मुन्ना सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
अल्हागंज। लाइन फॉल्ट ठीक करने के लिए शुक्रवार की रात बिजली के खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने के बाद नीचे गिरने से मौत हो गई। शनिवार को फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
शुक्रवार रात करीब दस बजे हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई। इससे कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। विद्युत उपकेंद्र पर सूचना मिलने पर वहां संविदा लाइनमैन के तौर पर कार्यरत धर्मपुर पिड़रिया निवासी 35 वर्षीय मुन्ना सिंह शिवपुरी वार्ड में विधायक आवास मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने उपकेंद्र पर सब स्टेशन ऑपरेटर से फोन पर बात कर लाइन बंद कराई और खंभे पर चढ़कर खराबी ठीक करने लगे। इसी दौरान लाइन चालू कर दिए जाने से उन्हें करंट लगा और वह खंभे से नीचे आ गिरे। आरसीसी रोड पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गए।
सूचना पाकर उनके घरवाले भी पहुंच गए। उन्हें बेहोशी की हालत में फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह गत चार वर्ष से संविदा लाइनमैन थे। उनकी पत्नी समेत तीन बेटों व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जेई जगदीश सिंह ने बताया कि नगर के कई मोहल्लों में विद्युत समस्या के कारण लाइनमैन को खराबियां ठीक करने के लिए भेजा गया था। उनके साथ में अन्य कई कर्मचारी भी भेजे गए थे। लाइन का शटडाउन भी था, लेकिन यह हादसा अर्थिंग की वजह से हुआ है। मुआवजा देने की विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक लाइनमैन के परिजनों को विभाग की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।