{"_id":"68ee8495a842bddcd503bb6d","slug":"contaminated-sweets-were-destroyed-along-with-samples-being-taken-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-155104-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नमूने लेने के साथ दूषित मिठाई को कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नमूने लेने के साथ दूषित मिठाई को कराया नष्ट
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूना लेते हुए। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से सहायक आयुक्त (खाद्य) चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान नमूने लेने के साथ दूषित मिठाई को नष्ट भी कराया गया।
निगोही रोड स्थित विनोद कुमार की दुकान से मस्टर्ड ऑयल का एक नमूना लिया, साथ ही 170 लीटर मस्टर्ड ऑयल सीज किया गया। इसकी अनुमानित लागत 28900 रुपये है।
एडीएम पुवायां के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार ने पुवायां स्थित माही स्वीट्स पर छापा मारकर मावा का एक नमूना लिया। यहां से 75 किग्रा दूषित रंगीन मिठाई और 20 किग्रा मावा नष्ट कराया गया। एसडीएम कलान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने मावा का एक नमूना संग्रहित किया।
कटरा-जलालाबाद के रमेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से बर्फी का एक नमूना संग्रहित करते हुए लगभग 16 किग्रा दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार,सौरभ सोनी आदि शामिल रहे। संवाद