फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumption increased by 60 MW, power crisis from city to countryside

Shahjahanpur News: 60 मेगावॉट बढ़ी खपत, शहर से देहात तक बिजली संकट

Sun, 23 Jul 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Consumption increased by 60 MW, power crisis from city to countryside
शाहजहांपुर में बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी
शाहजहांपुर। जुलाई में बारिश हाेने के बाद भीषण गर्मी के चलते शहर से लेकर देहात तक बिजली संकट बरकरार है। लोकल फाल्ट के साथ ही लोग ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की परेशानी से जूझ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 60 मेगावॉट तक अतिरिक्त खपत जिले में बढ़ी है।
विज्ञापन

पैना ट्रांसमिशन के अनुसार, एक सप्ताह पहले जहां 300 मेगावॉट बिजली आपूर्ति की जा रही थी। वहीं वर्तमान में 360 मेगावॉट तक खपत पहुंच गई। बारिश हाेने के बाद ही खपत कम होगी।
विज्ञापन


अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र में आते हैं सबसे अधिक फाल्ट
- जूनियर जेई से हटाकर सीनियर को दिया गया चार्ज
अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र में सबसे अधिक फाल्ट आते हैं। चौक समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में अब्दुल्लागंज से बिजली आपूर्ति दी जाती है। लोगों को शिकायत रहती थी कि फाल्ट के चलते बिजली गुल रहती थी। इस समस्या को देखते हुए कुछ वर्ष पहले तैनाती पाए जेई आदर्श कुमार को हटा दिया गया। उनकी जगह पर सीनियर जेई माता प्रसाद को चार्ज दिया गया, लेकिन माता प्रसाद कलान अभी रिलीव नहीं हुए। ऐसे में हथौड़ा के जेई अंकित कुमार को कार्यवाहक के रूप में चार्ज दिया गया। यहां बता दें कि अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र का एरिया काफी ज्यादा लंबा है। यहां की पुरानी लाइनें लगातार आपूर्ति चलने की वजह से जवाब दे जाती हैं। तार टूटने, जंपर जलने समेत कई फाल्ट होने के चलते बिजली बाधित हो जाती है। अधिकारियों के अनुसार, रिवैंप योजना में तार नए पड़ने के बाद दिक्कत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चबूतरा बनाने को जगह न मिलने से रुक गया काम
चौक में जिस 250 केवी के ट्रांसफार्मर के फुंकने की वजह से लोगों ने शुक्रवार को रोड जाम कर दिया था उस ओवरलोड ट्रांसफार्मर की जगह पर तीन साल पहले 400 केवी का ट्रांसफार्मर रखने की स्वीकृति मिल चुकी है। बताते हैं कि दो साल पहले कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को रखने के लिए चबूतरा बनाने का प्रयास किया तो लोगों के विरोध कर दिया। इसके बाद 400 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। इसके चलते 250 केवी के ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है।


ट्रिपिंग ने उड़ाई लोगों की नींद
पुवायां। बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। दिन में भी कई बार ट्रिपिंग होती है, लेकिन रात की ट्रिपिंग लोगों को बेहद परेशान कर रही है।रात में फाल्ट होने पर अधिकारी, कर्मचारी फोन ही नहीं उठाते हैं। शुक्रवार रात भी छावनी मोहल्ले में मामूली फाल्ट के चलते बिजली गायब रही।
खुटार। बिजली सप्लाई का क्षेत्र में कोई शेड्यूल ही नहीं रह गया है। ट्रिपिंग होने पर दस से लेकर 30 मिनट तक बिजली गायब हो जाती है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। संवाद

परौर क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली नहीं
परौर। क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से बिजली नहीं आई है। इसके चलते उपभोक्ताओं के फोन तक बंद पड़े हैं। अधिकारी भी फोन रिसीव नहीं करते हैं। फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। एक्सईएन जलालाबाद मुदित कुमार ने बताया कि गरेली फीडर प्रथम व द्वितीय की रिले खराब होने से बिजली बाधित चल रही है। दूसरी ओर मिर्जापुर में आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। संवाद

गर्मी बढ़ने की वजह से मांग बढ़ी है। शनिवार को शहरी क्षेत्र में कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ है। अब्दुल्लागंज जेई को नियम के अनुसार हटाकर दूसरे की तैनाती की गई है।
- अरविंद कुमार, एक्सईएन सिटी


सभासदों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के सभासदों ने जर्जर बिजली के तारों को जल्द बदलवाने की मांग को लेकर एक्सईएन को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि पूरे कस्बे के विद्युत तारों की हालत खराब हो चुकी है। इसकी वजह से प्रतिदिन फाल्ट आते रहते हैं। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सभासद सर्वेद अंसारी, सद्दाम अंसारी, दानिश कुरैशी, विनीत कुमार, फैयाज कुरैशी, सरदार अंसारी आदि शामिल रहे। संवाद




25 से धरना देंगे संविदा कर्मी
शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर 25 जुलाई से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष मुनीश पाल ने बताया कि एसई कार्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा। 26 जुलाई से वर्क टू रूल किया जाएगा। धरने के दौरान छह सूत्री मांगाें को उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed