फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumers of City Park sub-centre remained upset for seven hours

बिजली गुलः सात घंटे परेशान रहे सिटी पार्क उपकेंद्र के उपभोक्ता

Fri, 22 Apr 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Consumers of City Park sub-centre remained upset for seven hours
राजभवन के पास फाल्ट को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सिटी पार्क बिजली उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को भी सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति के लिए तरसना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो उठे। उन्होंने उपकेंद्र पर फोन किया तो मायूसी हाथ लगी। शाम सात बजे बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रेती रोड स्थित सत्यम इम्पीरिया के सामने पोल को शिफ्ट करने का काम बुधवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक किया था। महकमे के एमडी के निर्देश पर पूरे दिन शटडाउन लेने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। शेष काम को बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से अवर अभियंता आदर्श कुमार की निगरानी में शुरू कराया। दोपहर में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। भीषण गर्मी में पंखे, एसी, कूलर आदि बंद होने से लोग बेहाल हो गए। इंदिरा नगर, सिटी पार्क, जेल रोड के तमाम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली से मंगाई मशीन, तब मिला केबल में फाल्ट
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग के कारण गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र की 33 केवीए की अंडरग्राउंड लाइन की केबल में फाल्ट आने के कारण करीब 13 हजार उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही थी। इंटरकनेक्ट सिस्टम से बहादुरगंज से जोड़कर फीडरों को काट-काटकर बिजली दी गई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन कर्मचारी फाल्ट को तलाशने में जुटे रहे। बरेली से आई फाल्ट लोकेटर मशीन से केबल कट होने की जानकारी मिली, जिसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे गोविंदगंज बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन को कई बार लगाने के बाद भी फीडर होल्ड न होने पर फाल्ट की संभावना के चलते बहादुरगंज की लाइन से जोड़कर गोविंदगंज की सप्लाई को शुरू कराया। बहादुरगंज से जुड़ने के चलते ओवरलोडिंग होने पर गोविंदगंज के फीडरों को रोक-रोककर सप्लाई दी गई। इस दौरान पूरे दिन कर्मचारी फाल्ट को तलाशने में जुटे रहे। बृहस्पतिवार को अवर अभियंता जयंत कुमार ने बरेली से फाल्ट लोकेटर मशीन को मंगाकर अंडरग्राउंड केबल की जांच कराई तो राजभवन के पास फाल्ट मिला। इस बीच लाइन को सही करने में कर्मचारियों को लगाया गया।

पैनल में आग लगने से बिजली गुल
कलान के बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे ओवरलोडिंग के कारण अचानक से पैनल में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद से बिजली गुल हो गई, जिसके चलते पटना देवकली फीडर के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। जेई माता प्रसाद की निगरानी में पैनल को सही करने के लिए टीम को जुटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed