फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of overhead tank begins in Lodhipur...water shortage of 3300 houses will be resolved

Shahjahanpur News: लोधीपुर में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू...3300 घरों की दूर होगी पानी की किल्लत

Wed, 19 Nov 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Construction of overhead tank begins in Lodhipur...water shortage of 3300 houses will be resolved
फुरकान बेग। - फोटो : बंद आंगनबाड़ी केंद्र हड़हवा के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।
शाहजहांपुर। अमृत योजना 2.0 के तहत लोधीपुर वार्ड को 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। ओवरहेड टैंक बनने का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र के 3300 घरों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति दी जाएगी। इस क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत है। इस परियोजना के पूरा होने से लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से जिले में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए लोधीपुर को चुना गया है। 20 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत की परियोजना का यह प्रस्ताव वर्ष 2024 में तैयार हो गया था। सिटी पार्क में एक नलकूप बनकर पहले तैयार हो गया। दूसरा नलकूप सिटी पार्क के पीछे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहीं पर 1250 किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य शुरू हो गया है। बीच में कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था। इसके अलावा इस क्षेत्र में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है, जिनको अपने घर में हैंडपंप भी लगवाना मुश्किल है। इन लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने का काम भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इस्राइल की तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। पाइप लाइन में लीकेज होते ही मीटर के माध्यम से तुरंत पता लग जाएगा। इसमें लीकेज की आशंका कम रहेगी। संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2026 जून तक पूरा इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
--
लोगों की बातचीत
परिवार में 35 सदस्य हैं। हैंडपंप लगा हुआ है। इससे पानी निकालने में परेशान हो जाते हैं। 24 घंटे पानी की सप्लाई से समस्या का समाधान हो जाएगा।
- फुरकान बेग
--
क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत रहती थी। अब तक इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हुई थी। अब आपूर्ति शुरू होने से पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
- शबाब
--
मकान ऊंचाई पर है। इस वजह से हैंडपंप की बोरिंग कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब पाइप लाइन बिछ जाने से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- अनस
--
क्षेत्र में अधिकतर लोगों के यहां हैंडपंप भी नहीं है। लोग सरकारी हैंडपंप से पानी लेकर गुजारा करते हैं। पानी की आपूर्ति शुरू होने से सभी को लाभ मिलेगा।
- मोहित अवस्थी
--
लोधीपुर क्षेत्र में अमृत योजना 2.0 के तहत 24 घंटे पानी की आपूर्ति की परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर शुरू हो गई है। जून 2026 तक इसका निर्माण पूरा किया जाना है। इस योजना से 3300 घरों में पानी पहुंचेगा।

- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन, जल निगम

फुरकान बेग।

फुरकान बेग।- फोटो : बंद आंगनबाड़ी केंद्र हड़हवा के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।

फुरकान बेग।

फुरकान बेग।- फोटो : बंद आंगनबाड़ी केंद्र हड़हवा के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।

फुरकान बेग।

फुरकान बेग।- फोटो : बंद आंगनबाड़ी केंद्र हड़हवा के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।

फुरकान बेग।

फुरकान बेग।- फोटो : बंद आंगनबाड़ी केंद्र हड़हवा के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed