फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of drain in Peergab pond without metering

बगैर पैमाइश शुरू करा दिया पीरबैग तालाब में नाला निर्माण, विहिप आंदोलित

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of drain in Peergab pond without metering
तिलहर के पीरगाह तालाब पर तहसील प्रशासन द्वारा निर्माण रोकने के आदेश के बावजूद नाले का होता निर्म? - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मान्यता है कि नगर के मध्य में स्थित देव सरोवर में गुरुगवां में रह रहे गुरु शुक्राचार्य स्नान करने आते थे। वर्तमान में इसे पीरगैब तालाब के नाम से जाना जाता है। इस ऐतिहासिक महत्व के तालाब को पश्चिम दिशा की ओर से लंबे अरसे से पाटकर मकान बनाए जा चुके हैं। शासन ने तालाबों पर कब्जा हटाने और उनके सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा के अनुसार इसके मद्देनजर 75 लाख रुपये राज्य वित्त आयोग से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

तालाब में गिर रहे गंदे नालों के पानी का निकास करने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। उधर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री पप्पू शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन देकर तालाब का निर्माण कराने से पहले उसकी नाप कराने का प्रस्ताव दिया। लेखपाल रवि सिंह ने बताया कि नाप कराने के लिए कमेटी गठित की गई है। निर्माण रुकवाने को कह दिया है। वहीं, नगर पालिका इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन

आंदोलन करेगी विहिप
तालाब का सुंदरीकरण होना चाहिए, लेकिन उससे पहले तालाब की नाप कराकर उसका अतिक्रमण हटना आवश्यक है। नाप होने तक यदि निर्माण नहीं रुकता है तो विहिप कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होंगे। -सुरेश शर्मा पप्पू, सह-जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश के बाद हो निर्माण
पैमाइश कराकर निर्माण कराना उचित है। इसके लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है। तत्काल पैमाइश कराकर निर्माण कराया जाए। तालाब को संरक्षित करना जरूरी है। -मनोज शर्मा, विहिप कार्यकर्ता
निर्माण रोकने का नहीं मिला आदेश
तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 15वें राज्य वित्त आयोग से 75 लाख रुपये मिले हैं। इससे गंदे नाले के पानी के निकास के लिए दो नाले बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही रिटेनिंग वॉल और एक साइड रोड पैदल चलने के लिए मजार की तरफ बनाई जा रही है। तालाब की पैमाइश भी शीघ्र कराई जाएगी। निर्माण को रोकने के लिए तहसील प्रशासन का कोई आदेश नहीं मिला है। -सर्वेश कुमार कुशवाहा, ईओ नगर पालिका तिलहर।

जिम्मेदार होगी नगर पालिका
विश्व हिंदू परिषद के ज्ञापन के बाद एसडीएम के निर्देश पर तालाब की नाप के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। शीघ्र ही तालाब की नाप कराई जाएगी। अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाया जाएगा। तब तक नगर पालिका को निर्देशित किया है कि वह कोई भी निर्माण तालाब पर न करें। यदि आदेश के बाद भी निर्माण पाया जाता है तब नगर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा। -ज्ञानेंद्र नाथ, तहसीलदार तिलहर।

तालाब के पूवज् दिशा में तालाब को खोदकर बनाई जा रही सड़क

तालाब के पूवज् दिशा में तालाब को खोदकर बनाई जा रही सड़क- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed