{"_id":"573b677b4f1c1ba171ac712d","slug":"construction-license-shoppers-downloading-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लोडिंग दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन लोडिंग दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के निर्देश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांवों में अवैध रुप से दुकानों पर लैपटाप से गाने तथा पिक्चर मोबाइल चिप में डाउन लोडिग करने वालों के विरुद्ध चली छापामार कार्यवाही के तहत दो दर्जन दुकान स्वामियों को लाइसेंस बनवाने की हिदायत देते हुए नोटिस तामील कराए गए हैं। क्षेत्र के गांव चौढेरा, गुंआरी, कहिलिया, सेहरामऊ में कई दुकानों पर मनोरंजन कर इंस्पेक्टर नुरुल अमीन ने बगैर लाइसेंस के मोबाईल चिप डाउन लोड करके मनोरंजन कर की चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर अपना लाइसेंस बनबाने की हिदायत दी। इसमें देहात क्षेत्र के लिए एक हजार पांच सौ तथा शहरी क्षेत्र के लिए लाइसेंस शुल्क तीन हजार रुपया बताया अन्यथा की स्थिति में पकड़े जाने पर छह माह की सजा तथा दस हजार रुपयों के जुर्माने का शासन से प्रावधान है
विज्ञापन