फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachments on Green Road will be removed on August 31.

Shahjahanpur News: 31 अगस्त को ग्रीन रोड से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Sun, 23 Aug 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachments on Green Road will be removed on August 31.
शाहजहांपुर। शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत बनी ग्रीन रोड पर लोगों ने फिर से छज्जे बढ़ाकर अतिक्रमण कर लिया है। नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब 31 अगस्त को नगर निगम की टीम जेसीबी से अतिक्रमण हटाएगी।
विज्ञापन

ग्रीन रोड के निर्माण से पहले सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था। सड़क बनने के बाद लोगों ने दोबारा मकानों के आगे छज्जे बढ़ा लिए। इससे सड़क किनारे लगी फैंसी लाइटें भी छिपने लगी हैं। नगर निगम की टीम ने ऐसे 15 भवनों को चिह्नित किया है। नगर निगम की ओर से संबंधित भवन स्वामियों को दो बार नोटिस जारी कर छज्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

अब निगम प्रशासन ने 31 अगस्त को अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के सहयोग से 31 अगस्त को ग्रीन रोड से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed