{"_id":"2e073085a42672cc4e5bd1d22d79ab89","slug":"congressmen-grand-sonia-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई सोनिया की बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई सोनिया की बर्थडे
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 61वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। गोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी और देश के लिए किए गए उनके त्याग की मुक्त कंठ से सराहना करके उनके दीर्घायु होने की कामना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन समारोह में शहर कांग्रेस कमेटी, सेवादल की शहर इकाई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि सोनिया गांधी ने संकट की घड़ी में भी हिंदुस्तान की जनता का साथ नहीं छोड़ा और बहुमत में होने पर भी प्रधानमंत्री की कुर्सी त्याग दी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक चेतराम, सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विनीत मिश्र और जिला महासचिव विश्वदीप अवस्थी ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनूप वर्मा, मनोज शर्मा गोपाल, मो. फहीम, फुरकान अहमद कुरैशी, मो. कैफ हसन खां, कलीम खां, अदीब अहमद, संजीव मिश्रा, शारदा थापा, सुनीता सिंह, कुसुमलता कठेरिया, वंदना सक्सेना, डॉ. यासर मलिक, रवि कैथवार, संतोष गुप्ता, तरुण चोपड़ा आदि शामिल रहे।
बंडा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन बुधवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हृदयेश पांडे, ब्लाक अध्यक्ष बनवारीलाल वर्मा, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार कश्यप, संजीव कुमार, संजय मिश्रा, बजरंग सिंह, गिरजाशंकर मिश्रा, वीर बहादुर, श्रवण कुमार, संत कुमार वर्मा, उमेशचंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।