फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress would not aligned with either party

किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस 

Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress would not aligned with either party
कांग्रेस - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हमारा गठबंधन सिर्फ जनता से है और जनता से रहेगा। यह कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सिने स्टार राजबब्बर का। रात्रि विश्राम के बाद वह सोमवार को ‘27 साल उत्तर प्रदेश बेहाल’ यात्रा के हरदोई रवाना होने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद केवल हाथ हिलाकर आगे बढ़ना नहीं बल्कि हर चौखट को छूना है।  
विज्ञापन

राजबब्बर ने कहा कि बीते 27 साल में यूपी का जो हाल हुआ है, वह युवाओं को नहीं पता। युवाओं ने जब होश संभाला तो उन्हें एक धर्म या जाति के आधार वाली पार्टियों की ही सरकार देखने को मिली। इन युवाओं को पता ही नहीं कि 27 साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस सरकार के समय रोजगार मिला था और अब भी मिलेगा। युवा 27 साल का हिसाब तो नहीं ले पाएंगे लेकिन कांग्रेस की अपील है कि वे यहां सरकारों में रहे पार्टियों से पिछले 10 साल का हिसाब मांगें। इन सरकारों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन कांग्रेस युवाओं के साथ मिलकर रास्ता निकालेगी, जिससे सभी को रोजगार मिल सके। 
विज्ञापन

राजबब्बर ने बिना नाम लिए विरोधी दलों कटाक्ष भी किए। कहा, वर्ष 2007 में सरकार बनाने वाली पार्टी ने अपनी ही बिरादरी का अपमान किया। वर्ष 2012 में रोजगार के मुद्दे पर पूर्ण बहुमत में आई पार्टी सिर्फ लैपटॉप बांटकर रह गई। ये लैपटॉप अब आधे दाम पर भी नहीं बिक रहे। वर्ष 2014 में प्रपंच हुआ और जिस यूपी ने एक पार्टी को 73 सांसद दिए, उसी प्रदेश को केंद्र सरकार ने दो साल में कुछ नहीं दिया। काला धन वापस आया न ही युवाओं को रोजगार मिला। जिस वाराणसी से पीएम को चुन कर भेजा वहां के लोग भी बम-बम भोले करते हुए कह रहे हैं उन्हें उनके प्रधानमंत्री से मिलवाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बसपा, सपा और भाजपा की सरकारों ने प्रदेश की जनता के साथ इंसाफ नहीं किया। इनके काल में सिर्फ 10 फीसदी लोगों को फायदा हुआ। सत्ताधारी दलों से जुड़े पांच फीसदी लोगों की संपत्ति 95 फीसदी तक बढ़ गई। जनता को इसका हिसाब और इंसाफ दिलाने के लिए ही कांग्रेस ने बीड़ा उठाया है और प्रदेश की जनता का साथ ले रही है। इस दौरान आजाद, राजबब्बर और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने यात्रा में जनता से मिले जनसमर्थन को अभूतपूर्व बताया। कहा, इसकी कल्पना भी नहीं थी। पहले रोज छह मीटिंग तय की गई थी लेकिन लोगों से सीधा संवाद होने पर मीटिंगों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। 
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, एसएसीएसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, डा. संजय सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद तिवारी और रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला, मीम अफजल, प्रदीप माथुर, राजा रामपाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल मिश्रा आदि मौजूद थे।


अपने देश को संभालें नवाज : आजाद
कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयानों पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने तंज कसे। कहा कि वहां के नेताओं ने सपने देखते-देखते अपने मुल्क के टुकड़े करा लिए और उसे बचा न सके। बांग्लादेश उन्हीं का टुकड़ा था। बेहतर होगा कि नवाज शरीफ अपने देश को संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed