{"_id":"614a341c8ebc3e037c08a2cb","slug":"congress-meeting-shahjahanpur-news-bly4604161130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की बूथ कमेटियों का गठन जल्द करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की बूथ कमेटियों का गठन जल्द करने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते पार्टी के प्रदे?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रदेश सचिव बनकर पहली बार यहां आए सांगठनिक मामलों के जिला प्रभारी रिसाल अहमद का मंगलवार को टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान की प्रगति जांची और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर कमेटियां जल्द गठित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला प्रभारी ने जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता समेत कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह समेत ब्लॉक व नगर इकाइयों के अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत बनाने के अभियान पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही महानगर कांग्रेस के कई नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हम बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर लेंगे, भविष्य के कार्यक्रमों में उतनी ही अच्छी भूमिका निर्वहन करने में मदद मिलेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी अपना बायोडाटा पार्टी के जिला कार्यालय पर शीघ्र जमा कर दें। बैठक में कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक अश्विनी द्विवेदी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो, इरफान खान, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, ब्रजेश दिनकर, पवन द्विवेदी, जगदीश गंगवार, कृष्ण विनोद मिश्रा, अतित कुमार बागी, तनवीर सफदर, फुरकान अहमद कुरैशी, अमन गुप्ता, शरद कुमार गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, हसमुद्दीन, प्रत्यूष मिश्रा, सत्येंद्र त्रिवेदी, उत्तम शुक्ला, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।