फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress leaders will gather today to pay tribute to the martyrs

शहीदों को श्रद्धांजलि देने आज जुटेंगे कांग्रेस नेता

Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders will gather today to pay tribute to the martyrs
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री का वीवीआईपी कार्यक्रम होने के तुरंत बाद रविवार को क्रांतिकारियों की धरती पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बहाने कांग्रेस के कई नेता खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर जुटेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस आयोजन में पार्टी के नेता प्रधानमंत्री की रैली में किए गए विकास के दावों का जवाब देंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता और महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शहीदों की स्मृति में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करेंगे और उसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार मौजूद रहेंगी। उनके साथ विशिष्ट अतिथि रूप में राष्ट्रीय महासचिव मकुल वासनिक, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी और प्रदेश कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी के चेयरमैन आचार्य प्रमोद कृष्णम आदि नेता सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed