फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress leader met with the problems of farmers DM

किसानों की दिक्कतों को लेकर डीएम से मिले कांग्रेस नेता

Wed, 29 Apr 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 29 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
किसानों की दिक्कतों को लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह भन्नू और विनीत मिश्र ने बुधवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना से भेंट की। दोनों नेताओं ने डीएम को गेहूं क्रय केंद्रों की अव्यवस्थाओं, फसली नुकसान के सर्वे में खामियों और खराब संपर्क मार्गों का विवरण दिया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जलालाबाद-अल्हागंज मुख्य मार्ग से चौकी साहबगंज और कनारी संपर्क मार्ग ठीक करने के निर्देश देने के साथ अन्य समस्याओं का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने डीएम को बिंदुवार ज्ञापन देकर बताया कि कांट ब्लॉक के कुर्रिया कलां गांव में अभी तक क्रय केंद्र नहीं खुलने से क्षेत्र के किसान समर्थन मूल्य से कम कीमत पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं। करीब सात हजार की आबादी वाले इस गांव की चार किमी परिधि में कोई क्रय केंद्र नहीं होने से अन्य कई गांवों के किसान भी परेशान हैं। इस पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने जलालाबाद ब्लॉक के गांव मुड़िया नगला नाथ, गुरगवां, संखड़ा, खखूड़ी, कीरतापुर सनैया, ठिंगरी, बझेड़ा आदि गांवों में फसली नुकसान के सर्वे के दौरान तमाम किसानों के खेतों को अनदेखा किए जाने का उल्लेख किया। इस पर डीएम ने कहा कि सर्वे की जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच कराई जाएगी जिससे कि कोई भी नुकसान प्रभावित किसान शासन से प्राप्त मुआवजा धनराशि पाने से वंचित नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed