फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congratulations rang in Awadhpuri, there was happiness in every house

अवधपुरी में बजी बधाई, घर-घर में खुशियां छाईं

Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congratulations rang in Awadhpuri, there was happiness in every house
एसएस कॉलेज में कथा व्यास विजय कौशल महाराज को सम्मानित करते लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुमुक्षु महोत्सव में बृहस्पतिवार को सातवें दिन व्यास विजय कौशल महाराज ने श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा पंडाल में जय-जयकार होने लगी। व्यास विजय कौशल ने कहा कि प्रभु का भक्त ठीक नारद मुनि जैसा होना चाहिए। जिस तरह से हर कार्य को पूर्ण करने के लिए नारद भगवान को नारायण-नारायण करके पुकारते है। ठीक वैसे ही भक्तों को भी भगवान का ध्यान करना चाहिए।
विज्ञापन

सब कुछ ईश्वर के ऊपर छोड़ देना चाहिए। वह जो कुछ भी करेगा उचित ही करेगा। उन्होंने भगवान विष्णु के अवधपुरी में कौशल्या की कोख से राम के रूप में जन्म लेने का प्रसंग सुनाया। कहा कि राम के जन्म के शुभ अवसर पर देवी-देवताओं ने आकाश मार्ग से पुष्प वर्षा की। अवधपुरी में खुशियां छा गईं। उसी तरह से कथा पंडाल में भी बधाई बजी और श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के पूर्ण होने पर मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता चिन्मयानंद ने व्यास विजय कौशल महाराज व संगीतकारों को सम्मानित किया। एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कॉलेज सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. विकास खुराना, राजमोहन पांडेय, श्यामलता, राजीव मल्होेत्रा, अशोक गुप्ता, राम खिलाड़ी यादव, धर्मेंद्र, ईशपाल, नरेश मेहरोत्रा, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed