{"_id":"622ce740d3bd0d3e7641b973","slug":"confiscated-bail-of-61-candidates-including-congress-and-bsp-shahjahanpur-news-bly4781185158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और बसपा समेत 61 प्रत्याशियों की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और बसपा समेत 61 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस व बसपा समेत 61 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इनमें मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल के उम्मीदवार और निर्दलीय श्रेणी के प्रत्याशी शामिल हैं। सिर्फ भाजपा के विजेता प्रत्याशियों और उनके निकट प्रतिद्वंद्वी रहे सपा उम्मीदवार अपनी जमानत जब्त होने से बचा सके हैं। जिन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई, उनमें कटरा विधानसभा क्षेत्र के नौ, जलालाबाद के छह, तिलहर के 12, पुवायां के नौ, शाहजहांपुर शहर के 13 और ददरौल क्षेत्र के 12 प्रत्याशी शामिल हैं।
जिले की सभी छह सीटों से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों समेत अन्य पंजीकृत दलों और निर्दलीय श्रेणी के कुल 73 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमानत धनराशि वापस पाने के लिए कुल पड़े वैध मतों का छठा हिस्सा प्राप्त करना अनिवार्य है। जमानत धनराशि की वापसी को लेकर आयोग की इस कसौटी पर सिर्फ भाजपा और सपा उम्मीदवार ही खरे उतर सके हैं।
कटरा : जमानत बचाने को चाहिए थे 32423 वोट
कटरा विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख, 94 हजार, 536 वैध मत पड़े। इसलिए जमानत धनराशि जब्त होने से बचाने के लिए 32423 वोट प्राप्त करना अनिवार्य था। यहां से 11 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें इस सीट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के मुन्ना सिंह, बसपा के राजेश कश्यप और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुखविंदर समेत निर्दलीय राजवीर, वेदराम, अमित कुमार मिश्रा, ओमदेव, महिपाल और विश्व दीपक निर्धारित वोट नहीं प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
जलालाबाद : 36032 वोट न पा सके छह प्रत्याशी
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से आठ प्रत्याशी चुनाव लड़े। यहां कुल 216188 वैध मत पड़े और इसके सापेक्ष जमानत बचाने के लिए 36032 वोट प्राप्त करना अनिवार्य था। यहां बसपा से अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस से गुरमीत कौर और आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले संतराम सिंह चौहान समेत निर्दलीय आलोक कुमार शर्मा, आलोक यादव और संजीव कुमार उपरोक्त मत प्राप्त नहीं कर सके।
तिलहर : 35481 मत पाने की थी जरूरत
तिलहर विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इस सीट पर कुल दो लाख, 12 हजार, 881 वैध मत पड़े और जमानत बचाने के लिए 35481 वोट पाना अनिवार्य था। इस कसौटी पर कांग्रेस के रजनीश गुप्ता, बसपा के फैजान अली खां, भाकपा के नोखेलाल और आम आदमी पार्टी के विशंभर दयाल शर्मा समेत निर्दलीय प्रमोद कुमार यादव, सरिता यादव, शाकिर, हरिश्चंद्र शर्मा, अभिषेक सिंह कुशवाहा, बाबू सिंह, राम आसरे और सुमित श्रीवास्तव अपनी जमानत गवां बैठे।
पुवायां : 11 में नौ उम्मीदवारों की जमानत जब्त
पुवायां विधानसभा क्षेत्र में दलीय उम्मीदवारों समेत 11 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना में दो लाख, 32 हजार, 936 वैध मत पाए गए। यहां जमानत बचाने के लिए 38 हजार, 823 वोट हासिल करना आवश्यक था, लेकिन इस सीट से कांग्रेस की अनुज कुमारी और बसपा के उदयवीर सिंह समेत निर्दलीय अमित कुमार, चंपाती, महेश चंद्र सागर, दिवाकर लाल, महेंद्र सिंह, रामपाल और सुधा देवी की जमानत जब्त हो गईं।
नगर : खन्ना-तनवीर की आंधी में पिछड़ गए सभी प्रत्याशी
शाहजहांपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 प्रत्याशियों के बीच दो लाख, 22 हजार, 420 वोट पड़े। यहां जमानत बचाने के लिए न्यूनतम 37 हजार, 070 वोट पाने में कांग्रेस की पूनम पांडेय, बसपा के सर्वेश चंद्र धांधू और आम आदमी पार्टी के राजीव कुमार समेत निर्दलीय मनोज कुमार, राजीव कुमार, राजीव सक्सेना, राम दयाल, राहुल मोहन, शाहदेव कुमार, अजय मीरा पांडेय, आराधना, लोकेश श्रीवास्तव, वकार अहमद खां और संजय कुमार पिछड़ गए।
ददरौल : 12 प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत
ददरौल विधानसभा में भाजपा और सपा उम्मीदवारों को छोड़कर शेष 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इस क्षेत्र मेें कुल दो लाख, 23 हजार, 586 वैध मत पड़े। जमानत बचाने के लिए यहां 37 हजार, 265 वोट प्राप्त करना अनिवार्य था, लेकिन बसपा के चंद्रकेतु मौर्य, कांग्रेस के तनवीर सफदर, आम आदमी पार्टी के राजीव सिंह समेत निर्दलीय जितेंद्र पाल सिंह, निर्मला गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश, सुरपति, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार भारती और राम रहीस को इतने वाट नहीं मिल सके।
सामान्य श्रेणी के प्रत्याशी से दस हजार रुपये और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी से पांच हजार रुपये बतौर जमानत जमा कराए जाते हैं। निर्धारित वोट प्राप्त न होने पर जमानत जब्त हो जाती है। -रामसेवक द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर।