फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conditions change with the proper use of directions: Acharya

दिशाओं के सदुपयोग से बदल जाती हैं दशाएं : आचार्य

Tue, 18 Mar 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 18 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Conditions change with the proper use of directions: Acharya
बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में कथा सुनाते आचार्य सुशील बलूनी।स्रोत मीडिया प्रभारी
पुवायां। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में वास्तु ज्ञान यज्ञ में उत्तराखंड से आए आचार्य सुशील बलूनी ने दिशा ज्ञान, भूमि के प्रकार, अवस्था और ऊर्जा स्तरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आचार्य बलूनी ने बताया कि भवन निर्माण में दिशाओं और कोणों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पद विन्यास, ब्रह्म स्थान, कोण और दिशा के हिसाब से किया गया निर्माण सुंदर भाग्य लेकर आता है। भवन आपकी स्थान कुंडली है। भवन वास्तानुरूप बना हो तो जन्म कुंडली के दोषों का हरण करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि भूमि की दूषित अवस्थाओं जैसे कि सुप्त, मृत अवस्था और अर्ध जागृत अवस्था में किया गया निर्माण कष्टकारी होता है। भवन का निर्माण अच्छे मुहूर्त में सदैव दक्षिणाव्रत करना चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य बलूनी ने सनातन गुरु परंपरा पर प्रकाश डालते हुए नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह सहित अनेकों गुरुओं के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दर्शन का अनुसरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यही समरसता राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती है। कथा पूर्ण होने पर सभी श्रोताओं ने राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं वाणी, पलक, अग्रिमा, लेपिस, महकदीप, पवनदीप, सेजल, सुखमन, रसम, ओजस, ईसिव ने गणेश वंदना, शिव तांडव आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष आरबी खोखर, पावर के युनिट हेड समीर कुमार सावंत सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। यूनिट हेड ने किसान अजायब सिंह, राम सरन सिंह, रमेश चंद्र, ओमनिवास, ओमप्रकाश को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में कथा सुनाते आचार्य सुशील बलूनी।स्रोत मीडिया प्रभारी

बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में कथा सुनाते आचार्य सुशील बलूनी।स्रोत मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed