फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaints of mutation are not being resolved on time

Shahjahanpur News: दाखिल-खारिज की शिकायतों का समय से नहीं हो रहा निस्तारण

Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Complaints of mutation are not being resolved on time
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कुल आठ शिकायत आईं। इनमें दो शिकायत दाखिल-खारिज से संबंधित थी। किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मानूजई निवासी मो. इकबाल और बाडूजई द्वितीय निवासी गुफरान ने बताया कि उनका दाखिल-खारिज नहीं हो रहा है। भारद्वाजी निवासी रामबेटी ने एसीपी के संबंध में, चिनौर निवासी उमेश चंद्र मिश्रा ने पानी की टंकी चालू नहीं होने के संबंध में, बाबूजई निवासी शहनबाज ने एसीपी की, हुंडाल खेल निवासी दिवाकर मिश्रा ने छोटे नालों की साफ-सफाई कराने की शिकायत की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समय से शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। इन दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed