फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road accident victims families of the deceased received a compensation of Rs 5 lakh each

शाहजहांपुर हादसा: मृतकों के परिजनों के खातों में पहुंचा पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा; कंटेनर चालक गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 03:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 11 पंजीकृत किसान थे। संबंधित तहसील के एसडीएम की जांच के बाद सभी 11 किसानों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभान्वित होने के योग्य पाया गया। 

विज्ञापन
road accident victims families of the deceased received a compensation of Rs 5 lakh each
कंटेनर की टक्कर से ऑटो के उड़ गए थे परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में गंगा स्नान के लिए जा रहे ऑटो सवार 12 श्रद्धालुओं को कंटेनर से कुचलने के आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद उस पर से हत्या की धारा हटा दी गई। पूछताछ में उसने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोग उस पर पथराव करने लगे। बचने के लिए उसने कंटेनर को आगे बढ़ा दिया। उसे घने कोहरे में इतना बड़ा हादसा होने का आभास तक नहीं हुआ। उधर, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों के खातों में पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि भेज दी गई। मृतक पुत्तूलाल और अनंतराम की पत्नी का बैंक खाता न होने से उन्हें धनराशि अभी नहीं मिली है। 

विज्ञापन


25 जनवरी को अल्हागंज के सुगसुगी गांव के पास सुबह साढ़े दस बजे हुए हादसे में मदनापुर के दमगड़ा और जलालाबाद के लहसना के आठ पुरुष, तीन महिला व एक किशोर की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया था। मृतक सियाराम के तहेरे भाई तोताराम की तहरीर पर कंटेनर के चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने एसओजी, सर्विलांस सेल व अल्हागंज पुलिस को चालक की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। रविवार को पुलिस ने स्टेट हाईवे पर मऊ शाहजहांपुर जाने वाली सड़क से उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि चालक कमलेश निवासी कल्याणपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह से चला रहा था कंटेनर 
कंटेनर चालक कमलेश ने बताया कि एक महीने पहले ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी तब से ही वह कंटेनर चला रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण वह गलत दिशा में आ गया और ऑटो को देख नहीं पाया। टक्कर लगने के बाद ऑटो की बॉडी कंटेनर में फंस गई थी। उसे निकालने के लिए कंटेनर को पीछे किया तभी आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ पड़े और पथराव करने लगे। खुद की जान बचाने के लिए उसने कंटेनर को आगे बढ़ा दिया, जिसके बाद वह कंटेनर को लेकर भाग गया। उसे इतने लोगों के कुचलने का आभास नहीं था।  

11 मृतकों के परिजनों को मिला मुआवजा 
हादसे में मरने वाले 11 पंजीकृत किसान थे। संबंधित तहसील के एसडीएम की जांच के बाद सभी 11 किसानों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभान्वित होने के योग्य पाया गया। शनिवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सभी किसानों के परिजन को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभान्वित होने का अनुमोदन किया। इसके बाद उनके परिजन के खाते में धनराशि भेजी गई। डीएम उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार व संबंधित एसडीएम ने 48 घंटे में कागजी प्रक्रिया कराकर खातों में मुआवजा भेजा गया है।

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 12वें मृतक के रूप में बालक को विशेष अनुदान देने का विचार चल रहा है जिस पर सोमवार तक फैसला लिया जाएगा। जबकि मृतक पुत्तूलाल की पत्नी रानी देवी व अनंतराम की पत्नी सीमा देवी का बैंक में खाता नहीं था। उनका खाता सोमवार को खुलवाया जाएगा। कोषागार से दोनों का मुआवजा स्वीकृत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed