फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Compatible Sikh protest Police stopped the swing

सिख संगत के विरोध पर पुलिस ने रोके झूले

Sun, 25 Oct 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Compatible Sikh protest Police stopped the swing
ओसीएफ रामलीला मैदान में शुक्रवार की रात रामनगर कॉलोनी में रहने वाले तेजेंद्र सिंह पर झूला संचालकों के हमला करने के मामले में रविवार को पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली। सभी हमलावर पहले ही फरार हो चुके हैं। पुलिस ने झूला संचालक को हमलावरों के गिरफ्तार नहीं होने तक झूला नहीं हटाए जाने की हिदायत दी है। मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। सिख संगत ने भी विरोध जताते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि रामनगर कॉलोनी निवासी तेजेंद्र सिंह शुक्रवार को अपने परिवार और पड़ोसी के परिवार के साथ मेला देखने गए थे। मेले में झूले की लाइन में झूला चलाने वाले एक व्यक्ति ने उनकी पड़ोसन अमरजीत को धक्का देते हुए अभद्रता की थी। इसका विरोध करने पर सात-आठ झूला चलाने वाले लोगों ने तेजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेजेंद्र की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने 8-10 हमलावरों के खिलाफ धारा बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को सिख संगत ने भी हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सदर पुलिस ने झूला चलाने वालों से पूछताछ करके पांच-छह हमलावरों की पहचान की है। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई। झूला संचालक को हिदायत दी गई है कि वह हमलावरों को पुलिस के हवाले करें नहीं तो उनके झूले नहीं हटाने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed