{"_id":"4dce0070d8c2985d6c8d54de6f26ed65","slug":"commotion-at-the-station-for-water-travelers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर पानी के लिए यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर पानी के लिए यात्रियों का हंगामा
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी धूप में रेलवे स्टेशन पर पानी न होने की वजह से रेल यात्रियों ने स्टेशन परिसर में हंगामा किया। साथ ही पानी सप्लाई शुरू कराने के लिए कार्यालयों में भी दौड़ लगा दी।
शहर के ए ग्रेड रेलवे स्टेशन की बदहाली दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जीवन की मूलभूत सुविधाओं में शुमार पानी भी अक्सर प्लेटफार्म पर लगे वाटर बूथों में नहीं आता है। साथ ही रेलवे कालोनियों में भी वाटर सप्लाई नहीं हो पाती है। इससे अक्सर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार रेल यात्री हंगामा भी करते रहते है। वहीं रेलवे कालोनी के बाशिंदे भी स्टेशन अधीक्षक का घेराव कर चुके हैं। इसके बाद भी स्टेशन पर जलापूर्ति सही नहीं हो पा रही है। चिलचिलाती धूप में प्लेटफार्म पर पानी न मिलने पर शुक्रवार को एक बार फिर रेल यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में कुछ ने मजबूरी में पानी की बोतलें, पाउच खरीदे तो कुछ ने इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरकर पिया।
विज्ञापन
साढ़े पांच घंटे देरी से गई सीतापुर पैसेंजर
शाहजहांपुर। शहर के रेलवे स्टेशन से सीतापुर को जाने वाली पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से रवाना हुई। इससे सीतापुर की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी धूप और ऊपर से स्टेशन पर पानी न मिलने से रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ी हुई नजर आई।
शहर के रेलवे स्टेशन से सुबह 07:05 बजे पैसेंजर ट्रेन सीतापुर के लिए जाती है। बृहस्पतिवार को इस ट्रेन को बरेली भेज दिया गया। शुक्रवार को यह ट्रेन दिन में करीब साढ़े 11 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद इसे स्टेशन से करीब पौने एक बजे रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।