फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   comment on facebook

दोनों पक्षों ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच

Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
comment on facebook
तिलहर में बसपा के पूर्वसभासद इशरत अली थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पूर्व चेयरमैन और बसपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष हाजरा बेगम के पति पूर्व चेयरमैन इमरान खां के खिलाफ कुछ लोगों ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में सभासदों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब सफाई कर्मचारी संघ ने इमरान खां के पक्ष में विरोधियों पर कार्रवाई न होने परआंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को स्थाई संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार लाला के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी रमन, विशाल भारती ,अनूप, संजय वाल्मीकि, जेबलाल और दीपक ने चेयरमैन के पक्ष में बयान देते हुए पुलिस को ज्ञापन देकर सात दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर थाने में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर, बसपा कार्यकर्ता और पूर्व सभासद इशरत अली खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी संजय सिंह को ज्ञापन देते हुए कहा है कि बसपा कार्यकर्ता नगर की साफ सफाई को लेकर नगर पालिका पर दबाव बनाते हैं। इसको लेकर पूर्व चेयरमैन इमरान खां विरोध मानते हैं। आरोप है कि इमरान खान अपने कुछ चहेते लोगों के नाम से फेसबुक पर बसपा नगर अध्यक्ष सैफ अली खां के खिलाफ बेहूदा पोस्ट डलवाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपशब्द व धमकियां दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नेत्रपाल गंगवार, सरफ़राज हुसैन मंसूरी, शमशाद खां, मलक शीबू खां, इन्तेजार खां, पप्पू खां, फईम सिद्दीकी, फैसल सिद्दकी, अकरम खां आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed