{"_id":"654698f08531bf9d560b7bda","slug":"come-my-shyam-salone-come-my-sweet-piya-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-7665-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आ जाओ मेरे श्याम सलोने, आ जाओ मेरे मीत पिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आ जाओ मेरे श्याम सलोने, आ जाओ मेरे मीत पिया...
Sun, 05 Nov 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण मंदिर से निकली प्रभातफेरी में नृत्य करते श्रद्धालु। संस्था
शाहजहांपुर। कृष्णा नगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से निकाली गई प्रभातफेरी का शनिवार को सिटी पार्क स्थित रितेश और श्वेता टंडन के आवास पर स्वागत किया गया। यहां पर भजन-कीर्तन हुआ। श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने श्रीराधा रानी और ठाकुर जी के सुंदर भजन गाए।
कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गाया बनके अतिथि हमारे, भगवान स्वयं आए..., रविंद्र मिश्रा ने हम तुम्हारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं... भजन गाया। नितिन शर्मा ने आ जाओ मेरे श्याम सलोने, आ जाओ मेरे मीत पिया..., अनिल कक्कड़ ने तेरे नैना दे प्यालियां...भजन गाया। इस दौरान बधाइयों के रूप में टाॅफियां बांटीं गईं। फूलों की होली भी खेली गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप भेंट टंडन परिवार को अमित अग्रवाल व प्रधान सुशील नारंग ने सौंपी। इस मौके पर सुमित मेहरोत्रा, चतुर सिंह, कमल मोहन टंडन, विजय मोहन टंडन, शिव मोहन टंडन, पंकज टंडन, अर्चित मोहन, मितेश मोहन, अक्षरा, तेज, रुचि, महिमा लक्ष्मी टंडन, सोनी टंडन, रजनी आनंद, अमित गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, श्रेय गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।