फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colourful between programs The award winners

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच विजेता किए पुरस्कृत

Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
रौसरकोठी।
रौसरकोठी। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 आकांक्षा पब्लिक स्कूल में गत दिनों हुई हिडेन टैलेंट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी आदि के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित आदि से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

हिडेन टैलेंट प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के अलावा लीड कांवेंट, गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल, माधव राव सिंधिया स्कूल, एसएसएमवी, संजय सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, साईं शिक्षायतन, ज्ञान कृष्ण पब्लिक स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं प्रतिभाग किया था और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बने थे। इस अवसर प्रतिभागी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। पुरस्कृत होने वालों में फैजान, आरोही, अमन, अनंत, अंशिका, अंकित, प्रणव, रुद्रांश, सौम्या, अमन, आयुष, अभिनव, कृति, आयुषी, संस्कृति, ओम, वैदिक, विशाल, काम्या आदि बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

दिव्या शर्मा और दीपक के संचालन में हुए आयोजन में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान विजय वर्मा, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, सोनिया कुदेशिया, मुदिता जौहरी, डॉ. प्रभात शुक्ला, वंदना यादव, तराना जमाल, हरमीत कौर, कविता जौहरी, नील जौहरी, नीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed