{"_id":"65f894cfb4ad6bf9b3040c54","slug":"color-will-be-prepared-in-magic-glass-gulal-will-come-out-from-the-cylinder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-115285-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मैजिक ग्लास में तैयार होगा रंग, सिलेंडर से निकलेगा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मैजिक ग्लास में तैयार होगा रंग, सिलेंडर से निकलेगा गुलाल
Tue, 19 Mar 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली का रंग तो सभी के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन इस बार होली पर जादू भी देखने को मिलेगा। मैजिक ग्लास में पानी डालने पर एक बाल्टी रंग तैयार हो जाएगा, जिससे लोग एक-दूसरे को सराबोर कर सकेंगे। वहीं, जिन्हें गीला रंग पसंद नहीं, वह सिलेंडर खोलकर किसी पर भी गुलाल उड़ेल सकते हैं।
24 मार्च को होलिका दहन होगा। जबकि, 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार के लिए बाजार भी सज गए हैं। शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक और जलालनगर स्थित बाजारों में सड़क किनारे छोटी से लेकर बड़ी दुकानें सज गई हैं, जिन पर तरह-तरह के रंग और गुलाल की भरमार है।
बच्चों के लिए कई तरह की पिचकारी भी मौजूद हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सबसे ज्यादा मांग गुलाल की है, जोकि कई वेराइटी और रंगों में उपलब्ध है। गुलाब की खूशबू वाला गुलाल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जबकि, गीले रंग में लोग कंपनी और गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे है, जिससे रंग त्वचा को नुकसान न पहुंचाए। इनके अलावा मैजिक ग्लास, गुलाल वाला सिलेंडर, स्प्रे की मांग है।
विज्ञापन
-- -- -- -
प्रेशर गन से तीन मंजिल तक जाएगा रंग
- रंग और गुलाल के साथ ही पिचकारियों की भरमार बाजार में है। इनमें प्रेशर गन भी शामिल है। इससे तीन मंजिल तक आसानी से रंग पहुंच जाएगा तो म्यूजिक गन से रंग निकलने के साथ ही गाना भी बजेगा। इनके अलावा तलवार और बंदूक वाली पिचकारियां भी आई हैं। ऐसे टैंक हैं, जिनको बच्चे अपनी पीठ पर टांगकर घूम सकेंगे।
-- -- --
मुखौटा और बाल लगाकर घूमेंगे हुरियारे
- होली पर हुरियारे हुड़दंग न करें ऐसा हो नहीं सकता है। उनके लिए बाजार में तरह-तरह के मुखौटा, रंग-बिरंगे बाल, कैप भी आई हैं, जिनकी खूब मांग हो रही है।
-- -- --
उत्पाद - दाम
रंग - 10 से 100 रुपये
गुलाल - 100 से 500 रुपये
स्प्रे - 20 से 100 रुपये
पिचकारी - 50 से 3500 रुपये
मास्क - 50 से 80 रुपये
पगड़ी - 50 से 100 रुपये
टोली - 60 से 120 रुपये
बाल - 200 से 500 रुपये