{"_id":"6add13550502f1e40c0dd723","slug":"collectorate-employee-injured-in-accident-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188276-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में घायल कलक्ट्रेट कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में घायल कलक्ट्रेट कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
निगोही। थाना सदर बाजार की शहबाजनगर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला रोशन नगर निवासी सर्वेश (40) की शुक्रवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि सर्वेश कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
21 अक्तूबर की शाम वह स्कूटी से घर से एक किलोमीटर दूर निगोही थाना क्षेत्र के सतवां गांव स्थित खेत पर गए थे। रिंग रोड पर वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए थे। तब से उनका उपचार चल रहा था। सर्वेश की मौत से उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान जान गई
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के मछेसा गांव निवासी रामसनेही (50) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे जितेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को अड्डे के पास पैदल जा रहे पिता को वाहन से टक्कर लग गई थी। तब से पिता का उपचार चल रहा था। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि संबंधित थाने की पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक घायल
तिलहर। नगर के बाइपास स्थित गैस एजेंसी के पास शनिवार को धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।
मोहल्ला भक्सी निवासी अमन शनिवार को बाइक से बरेली की ओर से घर लौट रहे थे। गैस एजेंसी के पास उनकी बाइक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में अमन घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भेजा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसे में बाइक चालक घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती घायल
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
ग्राम बतलइय्या निवासी अमित कुमार मिश्रा शाम करीब चार बजे स्कूटी से मीरानपुर कटरा बाजार जा रहे थे। पीछे उनकी पत्नी अर्चना पाठक बैठी थीं। चौराहा स्थित ओवरब्रिज के सामने बरेली से कटरा-जलालाबाद राजमार्ग की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद