फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cold increased due to fog, mercury dropped by 4.5 degrees

Shahjahanpur News: कोहरा छाने से सर्दी बढ़ी, 4.5 डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to fog, mercury dropped by 4.5 degrees
कोहरे के दौरान हरदोई रोड से निकलते वाहन।
दृश्यता में कमी के कारण हाईवे पर हेडलाइट जलाकर निकले वाहन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शनिवार रात से कोहरा छाना शुरू हुआ तो न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री घटकर 7.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। शीतलहर के असर से अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री घटकर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार की सुबह सूर्योदय के तीन-चार घंटे बाद तक घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता घटी तो राजमार्गों पर सामान्य यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम वैैज्ञानिक के अनुसार, सोमवार को भी सुबह से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
कोहरे का असर देर रात से दिखने लगा। शहर के अंदर सड़कों पर कोहरा नजर आया। शहर के बाहरी इलाकों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रात 11 बजे तक इतना कोहरा हो गया था कि दृश्यता घटकर मुश्किल से 20 मीटर रह गई। सुबह शहर में गर्रा और खन्नौत नदियों के तटीय इलाकों में कोहरा इतना घना हो गया कि सड़कों पर वाहनों का चलना तक दूभर हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे सहित पुवायां और हरदोई आदि स्थानों से जुड़ने वाले हाईवे पर दिन में दस बजे के बाद तक वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए निकले। इस दौरान 15 से 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा के झोंके शीतलहर बनकर जनजीवन को ठिठुराते रहे। बाद में धूप निकलने से सर्दी में थोड़ी कमी आई, लेकिन सूरज के अस्ताचल की ओर बढ़ने के साथ ठंड बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वातावरण में आर्द्रता सामान्य से अधिक होने के कारण सोमवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed