{"_id":"691ca4112bdfad786207c7cc","slug":"co-recorded-statement-in-case-of-beating-and-forcing-to-drink-urine-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-158080-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिटाई कर पेशाब पिलाने के आरोप मामले में सीओ ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिटाई कर पेशाब पिलाने के आरोप मामले में सीओ ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परौर क्षेत्र के एक गांव में युवक को गाय छोड़ने के विवाद में पीटने और जूते में पेशाब पिलाने के आरोप की जलालाबाद सीओ अजय राय ने जांच शुरू कर दी है। सीओ ने लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक किसी ने भी पेशाब पिलाने जैसी बात नहीं बताई है। वहीं, मारपीट में आईं चोटों को लेकर डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
महिला ने पुलिस को बताया था कि 14 नवंबर की सुबह नौ बजे प्रधान के रिश्तेदार ने गोशाला से गाय खोल दीं और गायों को उनके घर की ओर भगा दिया। एक गाय उनके घर में घुस गई। इसे लेकर पति ने नाराजगी जताई। आरोप है कि आरोपी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की।
पति ने हेल्पलाइन नंबर 1076 पर गायों को गोशाला से छोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला निपटा दिया। आरोप है कि दूसरे दिन 15 नवंबर की शाम चार बजे खेत पर आलू लगाने के दौरान आरोपी ने कई लोगों के साथ आकर मारपीट की। पति को जूते में पेशाब पिलाई। उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सीओ जलालाबाद मामले की जांच कर रहे हैं। डाॅक्टर व गांव के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन किसी ने ऐसी कोई बात नहीं बताई। फिलहाल जांच की जा रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।