{"_id":"68c8701404f787abff0405d8","slug":"co-operative-societys-licence-suspended-for-selling-excess-urea-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152807-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ज्यादा यूरिया बेचने पर सहकारी समिति का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ज्यादा यूरिया बेचने पर सहकारी समिति का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति पर पड़ा ताला। संवाद
मीरानपुर कटरा। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने स्थानीय साधन सहकारी समिति पर गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष यूरिया की नियमविरुद्ध तरीके से दोगुनी बिक्री किए जाने पर समिति का उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इस कारण सोमवार से समिति के गोदाम पर खाद की बिक्री रोक दिए जाने से किसान बहुत परेशान रहे।
उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ के प्रबंध निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ ने गत 31 जुलाई को स्थानीय समिति के गोदाम का औचक निरीक्षण करने पर पाया कि वर्ष 2024 में 270 टन यूरिया खाद की बिक्री हुई थी, जबकि इस वर्ष 540 टन यूरिया बिक्री कर दी गई।
खाद बिक्री रजिस्टर और ई-पास मशीन के डाटा से मिलान करने से यह भी स्पष्ट हुआ कि यूरिया की बिक्री में अनियमितता बरती गई है। एमडी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कृषि अधिकारी ने समिति का उर्वरक बिक्री लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इससे किसानों के लिए खाद का संकट पैदा हो गया है। समिति के सचिव श्रीपाल वर्मा के अनुसार गोदाम में कई ट्रक एनपीके, डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध है, लेकिन लाइसेंस निलंबित होने के कारण बिक्री रोक दी गई है। अधिकारियों के अगले आदेश के बाद ही समिति से किसानों को खाद मिल सकेगी।
जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि यूरिया की बिक्री में कई तरीके की अनियमितता पाईं गईं। इसी आधार पर समिति का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। यूरिया वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।