{"_id":"626aea9784d28f37817decdd","slug":"co-and-city-magistrate-visited-the-shrines-shahjahanpur-news-bly4830817126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में बज रहे थे लाउडस्पीकर, कम कराई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में बज रहे थे लाउडस्पीकर, कम कराई आवाज
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गदियाना स्थित ईदगाह में तैयारियों का जायजा लेते सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तेज आवाज में तीन धर्मस्थलों पर बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया। पुलिस ने तीन धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर को बंद कराया, साथ ही कम आवाज रखने के लिए निर्देशित किया।
सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि बुधवार को टाउन हाल, लाल इमली चौराहा और कृष्णा नगर के पास धर्मस्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहे थे। सूचना आने पर तुरंत पहुंचकर लाउडस्पीकरों की आवाज को कम कराया। दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह व सीओ सिटी सरवणन टी. ने धर्मस्थलों का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने अलविदा और ईद की नमाज को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। ईदगाहों व मस्जिदों की सफाई के बारे में पूछा। सीओ सिटी ने बताया कि सभी धर्मस्थलों की आवाज कम करा दी गई। चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में ध्वनि नियंत्रण को लेकर कोर्ट के निर्देशों का पालन कराएं।