{"_id":"5e174ca08ebc3e88173735f6","slug":"cm-yogi-order-state-highway-sadak-badhaal-shahjahanpur-news-bly3913391140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के इस आदेश को अफसरों ने दिखाया ठेंगा, हर तरफ बस गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के इस आदेश को अफसरों ने दिखाया ठेंगा, हर तरफ बस गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
खुटार मैलानी मार्ग का गांव कढ़ैया में बदहाल सड़क का हाल
- फोटो : POWAYAN
खुटार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में अभियान चलाकर हाईवे और दूसरी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया था। इसी अभियान के दौरान खुटार-मैलानी स्टेट हाईवे पर गड्ढे भरे गए थे। मगर गड्ढे भरने के करीब एक महीने बाद ही रोड उखड़ गई। इस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीर परेशान हैं।
खुटार-मैलानी मार्ग स्थित गांव कढ़ैया में हालात बद से बदतर है। यहां रोड पर गड्ढों के कारण बाइक और चार पहिया वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो रहे हैं। गांव के लोगों ने इस मामले की तमाम बार शिकायत की थी, इसके बाद लगभग एक माह पूर्व गड्ढों को भरे जाने की खानापूरी की गई थी। घटिया सामग्री के कारण कुछ ही दिन में सड़क उखड़ गई।
बुधवार को गांव मलिका निवासी अंकित मिश्रा की बाइक इसी स्थान पर पलट जाने से वह गंभीर घायल हो गए थे। इसके अलावा भी कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सख्ती भी काम न आई
खुटार। पिछले साल 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों की बैठक कर समीक्षा की थी। निर्देश दिए थे कि 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। साथ ही सड़क मरम्मत और निर्माण से जुड़े टेंडरों की जांच कराने के निर्देश भी दिए थे। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी, ठेकेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बोले लोग:
सड़क की मरम्मत के नाम पर गिट्टी डालकर ऊपर से काला तेल आदि डाल दिया गया था, जिससे चंद दिनों में फिर से गड्ढे हो गए हैं। मेरे घर के पास कुछ दिन पूर्व एक ट्रक पलट जाने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए थे। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
बाबू सिंह, गांव कढ़ैया, खुटार
रोड की मरम्मत में कोलतार नाममात्र का डाला गया था। इस कारण बजरी उखड़ गई। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
रामस्वरूप, गांव कढ़ैया, खुटार
बोले अधिकारी
गांव कढ़ैया में रोड खराब होने की जानकारी नहीं है। जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी कि इतनी जल्दी रोड कैसे उखड़ गई, यह देखा जाएगा।
- अजय कुमार, एई पीडब्लूडी