फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cm in shahjahanpur

पहले योग्यता से नहीं, रुपये के बल पर होते थे ट्रांसफर-पोस्टिंग

Wed, 10 Nov 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
cm in shahjahanpur
शाहजहांपुर में मंगलवार को जीआईसी मैदान पर आायोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गदा भ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोलने के साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का आधार योग्यता नहीं होती थी। रुपये की बोली लगाई जाती थी। पूरे प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था का राज था। आज शाहजहांपुर में जो विकास हुआ है उसके लिए आजादी के बाद से लोग तरसते रहे थे।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे देरी से जनसभा स्थल पहुंचे थे। मैदान के अंदर और बाहर मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारों से उनका स्वागत किया। पहले योगी आदित्यनाथ ने 226 करोड़ की 101 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत चेक और स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने माइक संभाला।
विज्ञापन

शुरुआत शाहजहांपुर के अमर शहीदों का जिक्र करते हुए नमन किया। साथ ही पूर्व सांसद स्व. बिशनचंद्र सेठ के हिंदुत्व के लिए किए कार्यों का स्मरण किया। सपा को उसके भ्रष्टाचार के लिए कोसा। फिर कहा कि शाहजहांपुर की जनता पिछले साढ़े चार साल के दौरान हुए विकास कार्यों की साक्षी है। शहर में अच्छी सड़कें, बिजली आपूर्ति, नगर निगम बनना, शहीद पार्क की स्थापना, मेडिकल कॉलेज बनना, एसटीपी, पेयजल स्कीम का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैराना का जिक्र करते हुए कहा कि आज वहां से पलायन किए हुए लोग वापस आ गए हैं। अब अपराधी पलायन कर रहे हैं। एक दिन पहले कैराना के एक ऐसे परिवार से मिलने गया जो गुंडागर्दी के कारण 2015 में पलायन कर गया था और 2017 में लौटा था। एक छोटी बच्ची से बातचीत की तो उसने कहा कि अब डर नहीं लगता। पिछली सरकार ने अपराधियों का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण किया।
इससे प्रदेश के विकास में बाधा आई। सिर्फ एक परिवार का विकास हुआ। 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी। कानून व्यवस्था बदहाल थी। हमारी सरकार बनने के बाद न केवल वर्तमान बेहतर है, बल्कि भविष्य भी उज्ज्वल है। 2017 से पहले त्योहार भी मनाने की आजादी नहीं थी। आज सारे त्योहार हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। सरकार का संदेश साफ है कि शांति से रहो और शांति से रहना सीखो।
वरना आने वाली पीढ़ी को चुकाना पड़ेगा। पहले बच्चियां स्कूल जाने से डरती थीं। पहले जो अपराधी सत्ता का सरपरस्त बनकर आम आदमी का जीना मुश्किल किए हुए था अब गले में तख्ती डालकर जान बख्शने की गुहार लगा रहा है। अब ऐसा दुस्साहस कोई नहीं करेगा। अवैध हवेलियों पर सरकार का बुलडोजर चलता है। जब नेक नीयत से कार्य हो और सोच ईमानदार हो तो काम दमदार होता है।

कभी उत्तर प्रदेश केंद्र की योजनाओं में सबसे पीछे होता था, जबकि आज 34 योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल है। कोरोना काल में पूरी दुनिया पस्त है। प्रधानमंत्री मोदी ने उपचार, राशन फ्री करने के साथ ही वैक्सीन मुफ्त दी। उन्होंने जनता से पूछा कि कितने लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। तमाम लोगों के हाथ खड़े करने पर उन्होंने कहा कि तभी आप लोगों ने मास्क नहीं लगाया है। उन्होंने दो गज दूरी, मास्क है जरूरी के नियम का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2020 में सात और 2021 में आठ महीने तक मुफ्त राशन दिया। हमने तय किया है कि अब हम दिवाली से होली तक फ्री में राशन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed