{"_id":"618978c88f141a36b96d8bad","slug":"cm-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4654944189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की जनसभाएं आज, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की जनसभाएं आज, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को खिरनी बाग रामलीला मैदान पर होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जलालाबाद और शाहजहांपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज और शहर में खिरनीबाग स्थित जीआईसी ग्राउंड में जनसभा के लिए बड़े पंडाल सोमवार शाम तक तैयार कर लिए गए। खिरनीबाग के सभास्थल से लेकर पुलिसलाइन तक जगह-जगह बैरीकेडिंग कर मुख्यमंत्री की फ्लीट के पूरे मार्ग को अभेद दुर्ग में बदल दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
इस बीच, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनन्द, नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि अधिकारियों के साथ जलालाबाद और शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और रात तक सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री 12:15 बजे जलालाबाद पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित कर दोपहर 1.40 बजे बरेली मोड़ स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। बरेली मोड़ की आवास विकास कॉलोनी में काशीनाथ सेठ परिवार के बिशन चंद्र सेठ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और वहां से सड़क मार्ग से भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू के आवास पर जाएंगे।
विज्ञापन
वहां कुछ देर ठहराव के बाद दोपहर 2.30 बजे खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिशाओं में जिला कारागार और आबादी क्षेत्र से घिरे सभा स्थल पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। सभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री की फ्लीट कचहरी चौराहा, कलक्ट्रेट गेट, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने से होकर गोविंदगंज फ्लाईओवर और रोडवेज स्टेशन होते हुए पुलिस लाइन जाएगी। इसलिए पूरे मार्ग पर उन सभी स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है, जहां अन्य रास्ते जुड़ते हैं। चौक से लेकर चारखंभा और राजघाट चौकी के पास भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
495 करोड़ रुपये की 222 परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
जलालाबाद और शहर में जनसभाओं को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री 495 करोड़ रुपये लागत की विकास और निर्माण से जुड़ीं 222 विभिन्न परियोजनाओं की जनता को सौगात देंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जलालाबाद में 269 करोड़ रुपये की 121 और खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर 226 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जनसभाओं में बुलाए योजनाओं के लाभार्थी
मुख्यमंत्री की सभाओं में भीड़ बढ़ाने के लिए भाजपा के मंत्री से लेकर पदाधिकारी और सरकारी अमला एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। सभा स्थलों को जनसमूह से भरने के लिए प्रशासन ने कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सभास्थल तक लाने में जुटा दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जलालाबाद की जनसभा में कांट, मदनापुर, जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान ब्लॉक और खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड की जनसभा में भावलखेड़ा, ददरौल और सिंधौली ब्लॉक से संबंधित लाभार्थियों को लाया जा रहा है।
जलालाबाद में आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आंगनबाड़ी से संबंधित लगभग 14000 और खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड पर इन्हीं योजनाओं के करीब दो हजार लाभार्थी जुटने का अनुमान है। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि सभा स्थलों पर लाभार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई है।