फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clouds remained with drizzle, then there were chances of rain

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहे, फिर बने बारिश के आसार

Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained with drizzle, then there were chances of rain
टाउनहॉल के पास बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर निकलती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। लगातार हो रही बारिश से बुधवार को कुछ राहत रही। दिन में बादल छाए रहे, हालांकि बूंदाबांदी ही हुई। 24 घंटे में 3.8 मिलीमीटर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटे में फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 92 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चल रही है। अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed