फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clouds remained till the afternoon, later the sun increased the heat

दोपहर तक छाए रहे बादल, बाद में धूप ने बढ़ाई गर्मी

Sun, 19 Jun 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained till the afternoon, later the sun increased the heat
शाहजहांपुर में शनिवार को आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण शुक्रवार शाम से बादल छाए और ठंडी पछुआ हवा चली तो रात में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री घटकर 23.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को भी सुबह से दोपहर तक ऊंचाई पर बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप निकली तो गर्मी और उमस का मिला-जुला प्रकोप बढ़ने के साथ दिन मेें अधिकतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार को दिन में आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़ जाने से हवा में रूखापन भी कम हो गया है। रात मेें ठंडी हवा चली तो दिन में हुई उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत महसूस हुई। नम हवा सुबह भी सूर्योदय के बाद तक सुकून देती रही, क्योंकि बादल छाए होने से तब तक धूप नहीं निकली थी।
विज्ञापन

लगभग 12 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन में 11 बजे तक ज्यादा गर्मी नहीं हुई, लेकिन बाद में धूप निकलने के साथ उमस और गर्मी एक साथ सताने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वायुदाब में गिरावट होने के कारण रविवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी, लेकिन अभी ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed