फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cloth bags distributed under plastic free campaign

Shahjahanpur News: प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत बांटे कपड़े के थैले

Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cloth bags distributed under plastic free campaign
प्ला​स्टिक मुक्त अ​भियान के तहत जागरूक करते जिला गंगा समिति के पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति, फर्स्टक्राइ इंटेलिटॉट्स व युवा सर्व कल्याण समिति की ओर से गर्रा पुल पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।
विज्ञापन

नमामि गंगा के जिला परियोजना अधिकारी डॉ.विनय कुमार सक्सेना व युवा सर्व कल्याण समिति के सदस्य सचिन रस्तोगी के नेतृत्व में गर्रा पुल पर फड़ लगाने वाले व्यापारियों को कपड़े के बने थैले दिए गए। डॉ.पुनीत जैन व डॉ.शिवानी गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल शरीर में अपच से लेकर कैंसर तक की बीमारी को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि केवल आंदोलन चलाने से प्लास्टिक भारत मुक्त नहीं बन सकता। प्लास्टिक के उत्पादन पर सबसे पहले सरकार को रोक लगानी चाहिए। युवा व्यापारी केशव गुप्ता, रेहान, शिवकुमार प्रजापति, पंकज श्रीवास्तव, राजेंद्र मिश्रा, प्रियांशी मिश्रा, पुष्पक श्रीवास्तव, अंकिता, स्मिता रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed