फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clerk suspended for not providing details of recognition related records, notice to DC

Shahjahanpur News: मान्यता संबंधी अभिलेख का विवरण नहीं देने पर लिपिक निलंबित, डीसी को नोटिस

Wed, 16 Apr 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Clerk suspended for not providing details of recognition related records, notice to DC
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में कमियां मिलने पर डीएम ने लिपिक राजेश बाबू को निलंबित करने और संविदाकर्मी जिला समन्वयक निर्माण की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए हैं। बीएसए के पास पत्र आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह के साथ निरीक्षण किया था। लिपिक राजेश बाबू सक्सेना मान्यता संबंधी अभिलेख व शिकायतों के निस्तारण का विवरण नहीं दे सके थे। डीएम ने उनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए थे। इसी तरह जर्जर स्कूलों के निस्तारण को लेकर लापरवाही बरतने पर डीसी निर्माण आलोक मिश्रा की सेवा समाप्ति के लिए कहा था। मंगलवार को डीएम ने अपना पत्र जारी कर लिपिक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश के क्रम में लिपिक को निलंबित करेंगे। चूंकि डीसी संविदा पर कार्यरत हैं। उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed