फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clerk and female employee suspended on charges of obscenity in office

Shahjahanpur News: ऑफिस में अश्लीलता के मामले में क्लर्क और महिला कर्मी निलंबित; वीडियो हुए थे वायरल

Tue, 11 Jul 2023 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 02:00 PM IST
सार

नगर पालिका कार्यालय में अश्लीलता के मामले में चेयरमैन ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन ने आरोपी क्लर्क और महिला कर्मी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जेई कुलदीप सोलंकी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Clerk and female employee suspended on charges of obscenity in office
कैमरे में कैद क्लर्क की करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जलालाबाद नगर पालिका के कार्यालय में महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में चेयरमैन शकील अहमद ने सोमवार को आरोपी क्लर्क और महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच जेई कुलदीप सोलंकी को सौंपी गई है। बता दें कि ऑफिस में महिला कर्मी से अश्लील हरकत करते क्लर्क का वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि प्रकरण को लेकर पूर्व में जारी किए गए नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं था, इसलिए दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यहां बता दें कि सात जुलाई को सोशल मीडिया पर कुछ माह पुराने नगर पालिका के चार वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें ऑफिस के अंदर चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ बड़े बाबू गफ्फार खां अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने और हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद जलालाबाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर रात इस मामले में गफ्फार खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि महिला को छोड़ दिया गया था। इस मामले में चेयरमैन शकील अहमद ने भी नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed