{"_id":"49361ee0acbecedf6a59e1aecd0d405e","slug":"cleric-s-exam-caught-fake-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलवी की परीक्षा देते पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलवी की परीक्षा देते पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षा परिषद के अंतर्गत चल रही मुंशी, मौलवी, फाजिल की परीक्षा में शनिवार को एक केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। यह परीक्षार्थी किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जब तक मामले की जांच होती, पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी भाग निकला।
जानकारी के अनुसार मदरसा फैजाम बाड़जई पेशावरी में प्रथम पाली में मौलवी की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक अशफाक हुसैन राउंड पर थे, उन्हें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ, जब उन्होंने उसके प्रवेश पत्र और फार्म से फोटो की पहचान की तो पता चला कि वह फर्जी रूप से परीक्षा दे रहा है। उसके प्रधानाचार्य को बुलाकर जब पहचान कराई गई तो उन्होंने अपने यहां का छात्र होने से मना कर दिया, इसी बीच वह परीक्षार्थी सभी को चकमा देकर भाग गया। केंद्र व्यवस्थापक ने लापरवाही के आरोप में कक्ष निरीक्षक सलीम अहमद और शकील अहमद को कार्यमुक्त कर दिया है।