फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clear the road in two days, otherwise we will commit mass suicide

Shahjahanpur News: दो दिन में रास्ता खाली कराओ, वरना करेंगे सामूहिक आत्मदाह

Sun, 22 Dec 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Clear the road in two days, otherwise we will commit mass suicide
पुवायां में समाधान दिवस के दौरान प्रदर्शन करते धर्मापुर के लोग। संवाद
पुवायां। बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद को तहसील प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस कारण यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। मोहल्ले के तमाम लोगों ने शनिवार को समाधान दिवस में प्रदर्शन किया। दो दिन में रास्ता खाली न होने पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गाटा संख्या 169 बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। 2013 में एसडीएम के आदेश पर बंजर भूमि पर रास्ता बनवाया गया था। यहां मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य भी कराया गया था। कुछ दिन पहले मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने रास्ते को जोतकर खेत में मिला लिया और गेहूं बो दिए। 20 दिसंबर को राजस्व टीम जांच करने पहुंची तो कब्जा करने वालों ने टीम के सामने ही गांव के लोगों को धमकी दी थी। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दो दिन में रास्ता खाली नहीं हुआ तो वे लोग आत्मदाह को विवश होंगे। इसके जिम्मेदार एसडीएम होंगे। उधर, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में भी लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धर्मापुर मोहल्ले का रास्ता तत्काल खाली कराने की मांग की है। इस दौरान तरुण कुमार, विपिन शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, विपिन मिश्रा, सुखपाल, रमाकांत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
गुमराह कर रहे राजस्व कर्मी
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि 20 दिसंबर को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और राजस्व कर्मी भूमि पर सिविल कोर्ट से स्टे होने की बात कहते हुए वापस चले गए थे। स्टे गाटा संख्या 168 पर है और वे लोग गाटा संख्या 169 जो बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, को खाली कराने की मांग कर रहे हैं।
--
बंडा के मोहल्ला धर्मापुर के लोग मिले थे। भाकियू पदाधिकारी भी आए थे। तहसीलदार को पैमाइश के लिए आदेश दिया गया है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
संजय पांडे, एसडीएम, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed