फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleanliness workers work round the clock

सफाई कर्मियों ने कामबंद कर कोतवाली घेरी

Sun, 18 Jun 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोेहल्ला बिजलीपुुरा में नाले की सफाई के दौरान भाजपा नेता द्वारा सफाई कर्मी की पिटाई करने के विरोध में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार सुबह कामबंद करके कोतवाली का घेराव कर लिया। इससे पहले नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया। चेयरमैन तनवीर खां ने डीएम और एसपी से सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों की वार्ता कराई। अधिकारियों के आरोपी भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का आश्वासन देने पर सफाई कर्मचारी काम पर लौटने को सहमत हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को सुबह बिजलीपुरा में सफाई के दौरान घर के सामने कूड़ा बिखेरने को लेकर वहां रह रहे सफाई कर्मचारी राजीव और गौरव बाल्मीकि से भाजपा के पूर्व नगर मंत्री दिलीप गुप्ता का विवाद हो गया था। आरोप है कि बात बढ़ने पर भाजपा नेता ने सफाई कर्मियों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता दिलीप गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन

इसके बावजूद मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सफाई कर्मियों ने कोतवाली का घेराव किया था। शनिवार को भी पुलिस स्तर से इस प्रकरण में कोई प्रगति नहीं होने पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। यही नहीं, सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दौलतराम के नेतृत्व में कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हड़ताली सफाई कर्मी नगरपालिका परिषद में जमा हुए और वहां भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पाकर वहां पहुंचे चेयरमैन तनवीर खां ने रमजान का वास्ता देकर हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए समझाया। इसके बाद उन्होेंने वस्तु स्थिति से डीएम नरेंद्र सिंह और एसपी केबी सिंह को अवगत कराने के साथ उनसे कर्मचारी नेता की फोन पर बात कराई। दोनों अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों के अनुरूप कार्रवाई जल्द होगी। इस दौरान मुरारी लाल भास्कर, रमेश चंद्र राजू, प्रेमशंकर, राजकुमार, विकास चंद्रा, अर्जुन लाल, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed