फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cleaning hero , directed staff to suspend

सफाई नायक, कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश

Sat, 02 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cleaning hero , directed staff to suspend
सफाई नायक, कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश
डीएम पुष्पा सिंह ने ईद के मद्देनजर शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज से पहले शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई मोहल्लों में सड़कों और नालियों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने क्षेत्र के सफाई नायक और सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। उस्मान बाग चौकी क्षेत्र के आसपास निरीक्षण करने पर डीएम ने पाया कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले और नालियों में कीचड़ पाया। उन्होंने निरीक्षण में साथ चल रहे नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर पर सवालिया निगाह डाली। ईओ ने बताया कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सफाई नायक प्रेम शंकर को दी गई है। डीएम ने सफाई नायक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम ने डान एंड डोना वाली गली, अंजान चौकी क्षेत्र, जसवीर पेट्रोल पंप, हिंदुस्तान पेट्रोल पंप, डॉ. राकेश मेहरोत्रा के नर्सिंग होम के पास, शहर कोतवाली, गांधी पुस्तकालय, अंटा चौराहा, जेल रोड पर रविदास मंदिर, जामा मस्जिद के आसपास, मालखाना मोड़ आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी इलाकों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रविदास मंदिर के आसपास गंदगी को गंभीरता से लेते हुए ईओ राठौर को क्षेत्र के सफाई निरीक्षक और सफाई नायक का स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराने और सफाई कर्मचारी चंदर को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाना मोड़ के पास रोड के गड्ढे भराने, जामा मस्जिद के के पास जर्जर रोड ठीक कराने और वहां के गिरे हुए बिजली पोल को ठीक कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed