फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class 11 student goes missing under suspicious circumstances after leaving for school

Shahjahanpur News: स्कूल गई कक्षा 11 की छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student goes missing under suspicious circumstances after leaving for school
तिलहर। नगर के एक मोहल्ले से कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। किशोरी के पिता ने बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाइयों पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता का आरोप है कि बंडा थाना क्षेत्र के गांव गुरुसंडा निवासी संदीप मिश्रा अपने सगे भाई शिवम मिश्रा की मदद से उनकी बेटी को ले गया। किशोरी के बैंक खाते में 75 हजार रुपये भी हैं। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

--
छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को जेल भेजा
शाहजहांपुर। कोचिंग जाने वाली 13 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी दानियाल को न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को कोतवाली में क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे आरोपी अकलीम की गिरफ्तारी को टीम दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed