फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Clash and stabbing on the street between two groups following a dispute at a gym in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: जिम में विवाद, सड़क पर मारपीट-चाकूबाजी, सात युवक घायल, वीडियो बनाते रहे लोग

Mon, 14 Sep 2026 06:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 14 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

पुवायां कस्बे में सोमवार शाम दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। इसमें सात युवक घायल हो गए। घटना से पलिया-शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Clash and stabbing on the street between two groups following a dispute at a gym in Shahjahanpur
युवकों में जमकर हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे में सोमवार को करीब शाम पांच बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में सात लोग घायल हो गए। घटना के दौरान पलिया-शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लग गया। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। बीचबचाव करने का प्रयास नहीं किया। 

विज्ञापन



 
पुवायां कस्बे में एचडीएफसी बैंक के ऊपर जिम है। 15 दिन पूर्व जिम में किसी बात को लेकर दो पक्षों के विवाद हो गया था। जानकारी होने पर एक पक्ष से भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने जाकर मामले को शांत करा दिया था। 
विज्ञापन

युवक बोला- आज निपटाना है...
आरोप है कि सोमवार को एक पक्ष का युवक जिम आया और कहा कि उसके पिता, मां ने कहा है कि आज निपटाना है। इसके बाद धमकी देने वाले के पक्ष में कुछ युवकों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। एक युवक चाकू लगने से भी घायल हुआ है। मारपीट के बाद भाग रहे युवकों ने कुछ लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से घायल युवकों ने भी फोनकर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद फिर जमकर मारपीट होने से पलिया शाहजहांपुर हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed