फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Claim of uninterrupted power supply till 15, workers will run in case of fault

Shahjahanpur News: 15 तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा, फॉल्ट आने पर दौड़ेंगे कर्मी

Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Claim of uninterrupted power supply till 15, workers will run in case of fault
शाहजहांपुर। दिवाली पर 24 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की तैयारी शुरू हो गई है। फॉल्ट आने पर उसे तुरंत दुरुस्त करने के लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर बिजली निगम की टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को उपयोग में आने वाली सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई हैं। एसई का दावा है कि 15 नवंबर तक शहरी व ग्रामीण इलाकों में नलकूप को छोड़कर भरपूर बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

दिवाली पर लोकल फॉल्ट की समस्या से बचने के लिए विद्युत निगम ने प्रत्येक उपकेंद्र पर पहले से तैयारी पूर्ण कराई थी। वीसीवी पैनल बदलने के साथ लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई का कार्य पूर्ण कराया था। त्योहार को देखते हुए एसई जेपी वर्मा के निर्देश पर प्रत्येक डिवीजन के अधिशासी अभियंता ने उपकेंद्रों पर टीम का गठन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई ने बताया कि फाल्ट आने पर तुरंत ही कर्मचारी पहुंचकर कार्य कराएंगे। अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई। नोडल व जेई को भंडारण से मरम्मत सामग्री को उपलब्ध करा दिया है। शहर में ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। कहीं पर ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर जल्द ही बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed