{"_id":"61858863f92ad0084153c8ff","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly465196567","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार : दस करोड़ की बिकीं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार : दस करोड़ की बिकीं मिठाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दिवाली पर मिठाई कारोबार चहक उठा। जिले में धनतेरस से दिवाली तक करीब दस करोड़ रुपये की मिठाइयां बिक गईं। दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल मिठाई का कारोबार कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित हुआ था। मगर इस साल खूब बिक्री हुई।
जिले मेें ऐसे लगभग 150 मिठाई विक्रेता हैं, जिनका सालाना कारोबार 12 लाख रुपये और इससे अधिक है। बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार करने वाले इन सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा विभाग ने लाइसेंस भी जारी किए हैं। यही नहीं, 800 से अधिक ऐसे मिठाई विक्रेता हैं, जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से कम है, लेकिन त्योहारी सीजन मेें मिठाइयों की मांग बढ़ने पर गली-मोहल्ले की इन दुकानों पर भी मिठाई की मांग बढ़ जाती है। इन दुकानदारों ने मिठाइयां तैयार कराने के लिए बाहर से मिठाई कारीगर बुला लिए, जो दिवाली के बाद अब भाई दूज के लिए मिठाई तैयार करने में जुटे हैं।
मिठाइयों में मावा की खपत बढने से केरूगंज खोया मंडी में ग्रामीण क्षेत्र के विक्रेता भी मावा लेकर बहुत कम पहुंच रहे। वह सीधे दुकानों पर जाकर मावा सप्लाई कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम मिठाई विक्रेताओं ने अपने कारखानों में दूध से मावा तैयार कराया और इस वजह से बाजार मेें दूध-दही भी कम मिल रहा है। शहर के प्रमुख मिठाई विक्रेता संजीव राठौर के अनुसार बाजार में हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरत और क्रय शक्ति के अनुसार 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये किलो तक रेट वाली मिठाइयां हैं, लेकिन कारोबार पर कोरोना का असर साफ दिख रहा है और इसीलिए बिक्री में 25 से 30 फीसदी गिरावट आई है। उन्होंने भाई दूज पर 1.50 करोड़ से दो करोड़ रुपये तक की मिठाइयां बिकने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इस बार दीपावली पर पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ कम बिक्री हुई है। इससे कारोबार प्रभावित हुआ है। कृषि बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण भी व्यापार पर फर्क रहा क्योंकि इस बार किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।
नीरज कुमार गुप्ता, मिष्ठान विक्रेता पुवायां
मिठाई कारोबार अपेक्षाकृत ठीक रहा है। कोरोना कार्यकाल में कारोबार ठप हो गया था। इस बार भी महंगाई तथा अतिवृष्टि के कारण संशय की स्थिति बनी हुई थी लेकिन धनतेरस और दीपावली पर मिठाई की बिक्री संतोषजनक रही। भाई दूज का पर्व शनिवार को है, उसकी तैयारी चल रही है।
- सुरेंद्र कुमार राठौर, मिष्ठान विक्रेता तिलहर।