{"_id":"617af2da41f9a074de51b930","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly464465591","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर उछाल मारेगा कारोबार, ग्राहकों के स्वागत को बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर उछाल मारेगा कारोबार, ग्राहकों के स्वागत को बाजार तैयार
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में बर्तन की दुकान सजाता दुकानदार । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से चौपट हुए कारोबार को त्योहारों ने ऑक्सीजन देने का काम किया है। सन्नाटा छाए बाजारों में त्योहारों के बहाने रौनक आने लगी है। अब धनतेरस और दीपावली पर बाजार में उछाल आएगा। इसी उम्मीद में बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है।
बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए बाजार में खासी रौनक देखी गई। लोग बाजार में खरीदारी करने और अपनी जरूरत का सामान खरीदा। इसके साथ ही त्योहारों पर खरीदारी का दौर शुरू हो गया। आने वाले दिनों में धनतेरस और दीपावली का त्योहार है, जिसको लेकर बाजार में आभूषण, बर्तन, वाहन और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें सजने लगी हैं। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस और दीपावली को लेकर होने वाली खरीदारी से सभी तरह के कारोबार को संजीवनी मिलेगी।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। दो नवंबर को त्योहार है, जिसको लेकर तैयारी कर ली है। पारंपरिक पीतल, ग्लिट और तांबे के बर्तन के साथ ही मॉर्डन किचन के लिए आवश्यक बर्तनों को भी मंगवाया गया है। जोकि लोगों को पसंद आएंगे। कंपनियों ने अपने उत्पादों पर अधिक वांरटी और छूट के ऑफर भी निकाले हैं। - पंकज टंडन, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
कोरोना के चलते सभी तरह का कारोबार ठप हो गया था। ऑनलाइन शॉपिंग ने भी बाजार को प्रभावित किया है। लेकिन धनतेरस और दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। जिसको लेकर तैयारी कर ली है। ग्राहकों के लिए छूट और अधिक वारंटी के ऑफर आएं हैं। ग्राहक इसका लाभ उठाएं। - राजीव गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी
वर्तमान समय में सोना और चांदी के भाव में कमी आई है। जिसकी वजह से लोग त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के सिक्के, डॉलर, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, चम्मच, प्लेट आदि की खरीदारी पारंपरिक तौर पर करते ही हैं। - संजीव वर्मा, सर्राफा कारोबारी
धनतेरस और दीपावली पर बहुत से लोग अपने घर में इंटीरियर को बदलते हैं। जिसको ध्यान में रखकर नई-नई डिजाइन व क्वालिटी में फर्नीचर मंगवाया गया है। त्योहारों के साथ ही शादी-बारातों का सीजन भी शुरू हो गया है। दहेज में दिया जाने वाला सारा सामान उपलब्ध करा रहे हैं। फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दोनों हैं। - शुभम, फर्नीचर कारोबारी
बाइक, कार, ट्रैक्टर सहित पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आने की संभावना है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर कहीं नहीं दिखाई देगा। बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र के चलते बहुत से लोगों ने धनतेरस की एडवांस बुकिंग ने कर दी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऑफरों की भरमार है। - अनुज कपूर, ऑटोमोबाइल कारोबारी
व्यापार का ज्यादातर काम त्यौहार पर होता है, लेकिन महंगाई के कारण व्यापार ठप पड़ा है। व्यापार किसानों के ऊपर निर्भर करता है, लेकिन किसान की परेशानी से भी व्यापार पर अंतर आ गया है। धनतरेस और दीपावली पर व्यापार पटरी पर आने की उम्मीद है।
शोभित अग्रवाल, अध्यक्ष सर्राफा व्यापारी पुवायां
धनतरेस और दीपावली पर बिक्री में सुधार की संभावना है। करवाचौथ पर भी व्यापार उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुआ। इसका बड़ा कारण महंगाई भी हो सकता है। कोरोना के संक्रमण के समय से व्यापारी वर्ग बेहद परेशान है।
मोहन वर्मा सर्राफ, खुटार
काफी समय से बर्तन बाजार में मंदा चल रहा है। महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। ऐसे में व्यापार सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। अब सहालग और धनतेरस आ गई है। व्यापार के ठीक होने की कुछ उम्मीद जगी है।
कमलेश गुप्ता, बर्तन व्यापारी, तिलहर।
सराफा व्यापार लंबे अरसे से उतार-चढ़ाव में चला आ रहा है। सोने और चांदी के लगातार दाम बढ़ने से सोना चांदी आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इधर दीपावली पर्व पर धनतेरस आने से खासी बिक्री होने की उम्मीद है। अभिनव अग्रवाल, सराफा व्यापारी, तिलहर।