फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में देरी पर होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 15 Sep 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। आईजीआरएस जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जो शिकायतें निस्तारित हो चुकी हैं, उनकी क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। शिकायतकर्ताओं के असंतुष्ट पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को आईजीआरएस पोर्टल के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यही चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बहुधा पोर्टल पर प्राप्त होने वाली अधिकांश शिकायतों को अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदर्भित कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। शिकायत के निस्तारण की समीक्षा किए बिना ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करा दी जाती है, जिसके कारण शासन स्तर और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से जब शिकायतकर्ता से उसकी शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है तो वह नकारात्मक अथवा असंतोषजनक फीडबैक देता है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपरोक्त स्थिति के निराकरण के लिए किसी भी स्रोत से प्राप्त होने वाली जन शिकायत को पृष्ठांकित करते समय यह सावधानी बरतें कि महत्वपूर्ण शिकायतों का निस्तारण जिम्मेदार अधिकारियों को ही संदर्भित किया जाए। साथ ही जिन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण अपेक्षित है, उनको निगरानी श्रेणी में रखा जाए। डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल अथवा आईजीआरएस पोर्टल आदि किसी भी स्रोत से प्राप्त शिकायत को प्रतिदिन सुबह अनुश्रवण कर यह देखा जाए कि उसका निस्तारण हुआ अथवा नहीं। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बाद ही इस आशय की आख्या पोर्टल पर अपलोड होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed