{"_id":"610d92128ebc3e88ce6f7c37","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4555950160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। शंकरपुर पिटरहाई गांव में राशन कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत की है।
मामला विकासखंड क्षेत्र के गांव शंकरपुर पिटरहाई का है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राशन डीलर ग्रामीणों से अंगूठा लगवा कर पर्ची तो कटवा लेता है लेकिन उन्हें दो महीने से राशन ही नहीं दे रहा है। कोटेदार कभी राशन कार्ड में कमी तो कभी अपात्र कह कर उन्हें टरका देता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के अनुसार अन्न महोत्सव मनाया गया लेकिन कोटेदार ने राशन नहीं बांटा। ग्रामीणों ने तिलहर के उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। प्रदर्शन के दौरान मुकेश, विनीत, भारत, गौरव सिंह, अजय, राम मिश्रा, जितेंद्र, अभिषेक, मोहित, विकास, गेंदनलाल, विजेंद्र, लटूरीलाल, जगवीर, रूपराम, मुनेंद्र, विपिन, अवधेश, विजेंद्र, राजीव, दिनेश, पप्पू, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। तिलहर के पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शंकरपुर पिटरहाई के ग्रामीणों को दो महीने से राशन न मिलने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। राशन वितरण को लेकर जांच टीम गठित की जा रही है। कोटे की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।