{"_id":"608860e38ebc3ebd045caffc","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4451583138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब शुक्रवार से तीन दिन बंद रहेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब शुक्रवार से तीन दिन बंद रहेगा बाजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में अब शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन सप्ताहांत बाजार बंदी रहेगी। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की पहल पर मंगलवार को बहादुरगंज के एक होटल में हुई जिले के विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में कोरोनासंक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार को स्वैच्छिक बंदी रखने का सामूहिक निर्णय किया गया। बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई कि बाजारों में भीड़भाड़ कैसे कम की जाए ताकि कोरोना महामारी के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके। चर्चा में तीन बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ और उनसे सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्णता सहमति व्यक्त की। तय किया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू शनिवार व रविवार की बंदी को एक दिन आगे बढ़ाकर शुक्रवार को भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यवसायों के प्रतिष्ठान बंद रखे जाएं। यह भी तय किया गया कि सोमवार से गुरुवार तक दुकानें सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक ही खोली जाएं। मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा गया कि वह अपने आपको सुरक्षित रखते हुए सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक अपनी दुकान खोलें। आपातकाल की स्थिति में जिला अस्पताल गेट पर दवा की सभी दुकानें 24 घंटे खुली रहती हैं।
बैठक में व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश सराफ, आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन केे जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता, नीरज गुप्ता, एसके वर्मा, महेंद्र चावला, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने भी स्वैच्छिक बाजार बंदी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना का प्रकोप थामने के लिए सप्ताह में चार दिन बंदी पर विचार किया जाना चाहिए।