फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

गंदगी मिलने पर सफाई नायक, सहायक और कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर के गौहरपुरा में सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर सफाई नायक की डांटते नगर आयुक्त संतोष श - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को मोहल्ला गौहरपुरा के मिशन फील्ड में सफाई, प्रकाश एवं जलापूर्ति व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर लापरवाह सफाई नायक, सहायक और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार केे नगर आयुक्त संतोष गौहरपुरा स्थित मिशन फील्ड में गायत्री मंदिर वाली गली पहुंचे। जहां पर उन्हें कमलेश्वर नाथ मंदिर के पास नालियों में कूड़ा भरे होने के कारण जल बहाव रुका मिला। नालियां बंद और गलियों में गंदगी फैली हुई थी। जानकारी करने पर स्थानीय निवासियों विश्वनाथ व बाबूराम सक्सेना ने बताया कि गायत्री मंदिर वाली गलियों में सफाई नहीं होती है। जिसको लेकर निगम कार्यालय के फोन नंबर पर शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। ओम प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कर्मी नहीं आते हैं। जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी दिए। इसके साथ ही दोषी व लापरवाह सफाई नायक, सहायक सफाई नायक व अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इससे पहले करबला के निकट गौरी मेडिकल स्टोर के सामने पुलिया पर अत्याधिक गंदगी और नाला कूडे़ से चोक देखकर नगर आयुक्त ने सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिशन फील्ड के आस-पास सफाई के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका चेक की गई, जिसमें में राकेश और संजय अनुपस्थित मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा इकट्ठा करने में लगा ई-रिक्शा संख्या-31 नहीं आ रहा, जबकि दूसरे क्षेत्र में लगा ई-रिक्शा संख्या-14 निरंतर कूड़ा इकट्ठा कर रहा है। इस संबंध में सफाई नायक द्वारा अवगत कराया कि ई-रिक्शा संख्या-31 विमलेश द्वारा चलाया जाता था, जो प्रतिदिन क्षेत्र में कूड़ा एकत्र कर रहा था। लेकिन ठेकेदार द्वारा विमलेश को हटाकर वसीम को रिक्शा चलाने के लिए लगाया है, वह नहीं आ रहा है। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था सुचारु कराने तथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ओमप्रकाश ने कमलेश्वर नाथ मंदिर पर लगी खराब लाइट को ठीक कराने का अनुरोध किया तथा मंदिर के पास सौर ऊर्जा की लाइट लगाने का अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी प्रकाश को तत्काल लाइट ठीक कराने एवं सौर ऊर्जा की लाईट लगाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अंटा चौराहा पर जूते की दुकान के सामने लीकेज को ठीक कराने के निर्देश महाप्रबंधक (जल) को दिए गए। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम, क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, क्षेत्रीय सफाई नायक व सहायक सफाई नायक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed